अखरोट में मौजूद फायबर आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जो हृदय को क्षति से बचाने में मदद करते है। अखरोट को एक बेहतरीन दिमागी भोजन माना जाता है। इसमें उच्च स्तर का ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जो मस्तिष्क के कार्य और विकास के लिए आवश्यक है। जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे है, उनके लिए अखरोट बेहतरीन है। इसमें कैलारी कम और प्रोटीन, फाइबर तथा स्वस्थ अधिक होती है।
आखरोट में उच्च स्तर का पोटेशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है । आखरोट में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते है। इसमें विटामिन इ भी होता है, जो एक आवश्यक पोषक तत्व है और पतिरक्षा प्रणाली के बढ़ावा देने में मदद करता है। अखरोट में उच्च स्तर के एंटी इंफलमेटरी यौगिक, जैसे की पॉलीफिनिल्स और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। अखरोट आहार फाइबर का एक बडा स्त्रोत है, जो आंत को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए जरूरी है।
क्या कहते है विशेषज्ञ