Latest New

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गर्मी में खानी चाहिए इन 4 आटे की रोटियां ..!

 

शरीर रहता है ठंडा और इम्यून सिस्टम भी होता है मजबूत

सर्दियों के मौसम में अपने बाजरा, मक्का की रोटी खाई होगी लेकिन गर्मी के मौसम में आप इनका सेवन नहीं कर सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में आपको अपनी डाइट में ऐसा  आटा शामिल करना चाहिए जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सके।

चार ठंडा का तासीर वाले अनाज

गेहूं का आटा

रोटियां एक ऐसा खाना है जो हर घर में कम से कम दो बार तो बन ही जाता है। बता दे की गर्मियों में गेहूं के आटे का ही उपयोग करें यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा।

चने का आटा

प्रोटीन से भरे चने की तासीर भी ठंडी होती है। गर्मियों में इससे बना आटा आपके शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

जौ का आटा

पेट को ठंडा रखने के लिए जौ के पानी का सेवन किया जाता है। हम आपको बता दे हैं कि जौ के पानी की तरह उसका आटा भी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसका सेवन डायबिटीज और कैंसर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए गर्मियों में इससे बने आटे की रोटियों का सेवन करें।

ज्वार का आटा

जौ की तरह ज्वार भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ज्वार के आटे की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ ही कफ में राहत दिलाता है और वजन कम करने और थकान को दूर करने में मदद करता है।

गर्मियों के मौसम में दस्तक दे दी है। सुबह रात में होने वाली ठंड अब जल्द ही खत्म होगी और गर्मी अपना कहर बरपाएगी। ऐसे में जरूरी है कि, हम अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपके पेट और शरीर को ठंड रख सके।