Latest New

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरसों के तेल में कई बीमारियों का इलाज करने की क्षमता

सरसों का तेल अपने भीतर कई बीमारियों का इलाज करने की क्षमता रखता है। यह सर्दी से बचाने के साथ ही प्रदुषण से भी बचाता है। घरों में आसानी से मिल जाता है। आप भी जाने सरसों तेल के गुण-

1. सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मद्दगार होता है।

2. सरसों के तेल में हींग, अजवायन, लहसुन, डालकर गर्म करके, ठंडा होने पर छानकर शीशी में रखें। शरीर का रोगग्रस्त अंग जिसमें दर्द, सूजन या गठिया हो, उसे सरसों के तेल की मालिश से आराम मिलता है।

3. बालों में नियमित रुप से सरसों का तेल लगाने से वे असमय सफेद नहीं होंगे, सिरदर्द नहीं होगा, आखों की रोशनी बढती है, नींद ठीक से आती है।

4. शरीर पर सरसों के तेल की मालिश से सारे शरीर में खून का बहाव तेज होकर शरीर में स्फूर्ति आती है।

5. इसमें विटामिन ‘ई’ भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों और पॉल्यूशन से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मद्द करता है।

6. सरसों के तेल का प्रयोग करने से से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा भी कम होता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें।