Latest New

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आरती में क्यों जलाया जाता है कपूर और सेहत के लिए यह कितना फायदेमंद है?

सुबह-सुबह आरती केवल धार्मिक भावना से नही की जाती है। कपूर से आरती करने के कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। इन फायदों के बारे में हम आपको यहां पर बता रहे हैं।

घर में लाती है सकारात्मक ऊर्जा

सुबह की आरती घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और घर में शांति बनाए रखती है। कपूर की खुशबू से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। बुरे सपने नहीं आते। इस पर कई शोध से भी इस बात की पुष्टि भी हुई है कि, कपूर की सुगंध, घर के वायु में उपस्थित जीवाणु, विषाणु, आदि बीमारी फैलाने वाले जीवों को नष्ट कर देती है, जिससे घर में बीमारियों के पैदा होने की संभावनाएं खत्म हो जाती हैं।

दूर करें अनिद्रा की समस्या

जिस किसी को भी रात में सोने में समस्या होती है और रात में नींद नहीं आती, उनके लिए कपूर काफी फायदेमंद है। इसके लिए रात में सोने से पहले कपूर जलाकर घर में धुंआ कर दें। इससे आसानी से रात में अच्छी नींद आती है।

कमर दर्द दूर करे

कमर दर्द या जोडों के दर्द की समस्या है तो कपूर के तेल से शरीर की मालिश करें। शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाला दर्द ठीक हो जाएगा। गाठिया के लिए प्रयोग की जाने वाली क्रीम्स में कपूर का प्रयोग कर, दर्द वाले हिस्से में लगाने से उसके अच्छे परिणाम मिलते है।

बालों को मजबूत बनाए

तेल में कपूर गर्म करके बालों में इस्तेमाल करें। इससे बालों में रुसी और जुओं की समस्या नहीं होती। कपूर का तेल बालों में लगाने से बालों के झडने की समस्या भी खत्म हो जाती है और बाल लंबे व घने बनते हैं। नियमित तौर पर कपूर के तेल से बालों की मालिश करने से बाल मजबूत बनते हैं।

पिंपल की समस्या दूर करे

मुँहासों के लिए कपूर एक अच्छी घरेलू औषधि है। अगर चेहरा बहुत ड्राई है तो कपूर के तेल से चेहरे की मालिश करें। इसके अलावा कपूर, त्वचा पर होने वाले लाल चकत्तों को भी दूर करता है। वायु में घुली कपूर जब त्वचा द्वारा अवशोषित की जाती है तो शरीर में मेंथॉल जैसी कूलिंग सेंसेशन पैदा होती है, जिससे बॉडी रिलेक्स होती है। इससे हाथों और आंखों के इरिटेशन की समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह त्वचा के फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को भी खत्म करता है।