Latest New

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सेहत बनाने के साथ झुर्रियों को कम करने में भी बहुत मददगार होता है अश्वगंधा ...!

 

अश्वगंधा का प्रयोग करने से जहां मनुष्य लंबे समय तक जवान हो सकता है।

हाल ही में फेडरेशन ऑफ ओसयन न्यूरोसाइंस सोसाइटी की पांचवी कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एडवांस साइंस इन टेक्नोलॉजी की वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील कौल में अपने नए शोध की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि और अश्वगंधा के सेवन से न केवल मनुष्य लंबी उम्र तक जवान रह सकता है, बल्कि इसको शरिर की त्वचा पर लगाने से त्वचा पर पडने वाली झुर्रियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर कैंसर की दवाई बीमार कोशिकाओं के साथ-साथ सामान्य कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचती है, जिससे अन्य रोगों के बढ़ने की संभावना हो जाती है। कैंसर की दवाओं के साथ सेवन करने से अद्भुत फायदा देखा गया है।

अश्वगंधा के प्रयोग से केवल कैंसर ग्रस्त कोशिकाए व न्यूरॉन्स नष्ट हुए, जबकि अन्य कोशिकाओं व न्यूरॉन्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

डॉ. कौल ने बताया कि अश्वगंधा की सेवन के दौरान लोगों को कुछ खास ध्यान रखने की भी जरूरत है। क्योंकि सभी आवश्यक अश्वगंधा फायदेमंद नहीं होती है। कुछ खास किस्म की अश्वगंधा ही लाभदायक होती है। इसी कॉन्फ्रेंस में हैदराबाद के बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के डॉ. एस. कपूर ने बताया कि दिमाग के रिसेप्टर को अगर ब्लॉक कर दिया जाए तो शराब की छुटकारा पाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि चूहों को पर इसका सफल इसका प्रयोग किया जा चुका है और अब मानव पर इस प्रक्रिया को अपनाने की कोशिश चल रही है।