Latest New

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कम से कम 10 मिनट व्यायाम और गहरी सांस लेना हर शख्स को जरूरी...!

क्या आपको भी लगा लगता है कि, खुश रहने के लिए कुछ खास तरह के हालत होने चाहिए, तभी खुश रह सकते हैं। ऐसा नहीं है। यदि कुछ आदतों को अपना लिया जाए तो हमेशा खुश रख सकते हैं। वेबएमडी ने इसका वैज्ञानिक तरीका बताया है

यह है और खुशी का वैज्ञानिक फॉर्मूला

धीमी और गहरी सांस लें : अमेरिका की नेशनल लैबोरेट्री ऑफ मेडिसिन के अनुसार धीमी और गहरी तनाव को घटती है।

आंख बंद करें। किसी अच्छी याद या स्थान की कल्पना करें। नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस ले। धीरे-धीरे मुंह से या फिर नाक से छोड़ दे। इसे कई बार कई बार दोहराएं। यदि धीमी सांस लेने में परेशानी हो तो सांस लेते और छोड़ते वक्त मन में 5 तक गिने।

10 मिनट एक्सरसाइज / खेले : 10 मिनट एक्सरसाइज भी तनाव और एंजायटी को घटाती है। आत्मविश्वास बढ़ाती है।

रोज रात के भोजन के बाद जरूर टहले। दिन की शुरुआत 5 मिनट की स्ट्रेचिंग से करें। कोई भी एक मनपसंद गतिविधि जैसे की डांसिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन खेलना आदि शुरू करें।

भोजन के स्वाद लेकर खाए : खाद्य पदार्थ अलग-अलग तरह के हार्मोन रिलीज करते हैं जो मूड को भी बेहतर बनाते हैं।

साबुत अनाज और सब्जियों में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होता है। ये फिल गुड हार्मोन सेरोटोनिन रिलीज करते हैं। हाई प्रोटीन वाले खाद्य नोरेपीनेफ्राइन रिलीज करते हैं जो एनर्जी व एकाग्रता बढाते है।