Latest New

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अचूक हैं ये उपाय निखरेगी आपकी त्वचा ..!


 

उम्र से लेकर प्रदूषण और तनाव से लेकर आलस तक, हमारी जीवनशैली की हर झलक चेहरे पर दिख जाती है। चेहरे की आभा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि खान-पान में कुछ चीजों को जोड़ लिया जाएं। हेल्दी खाएंगे तो त्वचा भी हेल्दी रहेगी।

कस्तूरी : वैसे तो कस्तूरी को कामोत्तेजना के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे खूबसूरती भी बढ़ती है।

विटामिन बी-12 और आयरन की कमी की वजह से चेहरा पीला पद सकता है, आखों के नीचे गहरे काले धब्बे हो सकते है। इससे निजात पाने के लिए ओस्टर यानि कस्तूरी की मदद लि जा सकती है।

कस्तूरी में आयरन और विटामिन बी -12 पाया जाता है।

केला : शरीर में पानी की कमी से पेट फूलने की समस्या आम है। शरीर में सोडियम और पोटेशियम की मात्रा को संतुलित रखा जाए तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। केला की खास बात यह है कि यह हमारे शरीर सोडियम और पोटेशियम की मात्रा संतुलित करने के साथ आयरन की कमी को भी दूर करता है। चेहरे को जवान और निखारने में मदद करता हैं।

लहसुन : हमारी त्वचा के लिए लहसुन चमत्कारी काम करता है। लहसुन प्राकृतिक एंटीबायोटिक होता है, जो खून की सफाई, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ सी एंटीबैक्टीरियल विशेषताएं रखता है। चोटों को भरने के लिए लहसुन घरेलू उपचार है।

ऐसे लोग जिनके चेहरे पर धब्बे हैं या किसी तरह के निशान हैं तो उन्हें कच्चा लहसुन काटकर या यूं ही खाना चाहिए।

धब्बों का रंग हल्का होता चला जाता है और लहसुन खाने से चोट भी जल्दी भर जाती है।