हर साल 2.2 लाख लोग एंड स्टेज रौनल डिजिज (इएसआरडी) के सामने आ रहे हैं। यह वह स्टेज है जब किडनी के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण डाय लिसिस की जरूरत पड़ने लगती है। किडनी शरीर में वेस्ट प्रोडक्ट और एसिड को ब्लड से लगातार फिल्टर करती है। ये दिल, मस्तिष्क और मांसपेशियों जैसे अंगों के बेहतर कम करने के लिए इलेक्ट्रॉलाइट्स का स्तर संतुलित रखती है ।
कुल मिलकर अच्छी सेहत के लिए किडनी का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। हार्वर्ड के अनुसार पुरुषों को रोजाना लगभग 3 लीटर और महिलाओं को लगभग 2लीटर लिक्विड (पानी सहित) जरूर लेना चाहिए। इसके अलावा भोजन में ये पाँच फूड किडनी के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
ऐसे रखें सेहदमंद
सेब : हाई फायबर होता है। एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
गोभी : इनमें फाइटों केमिकल्स, विटामिन सी, फोलेट और फाइबर कंपाउंड पाए जाते हैं, जो किडनी को बेहतर बनाते है।
लहसुन : एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते है। कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
प्याज : विटामिन सी, मैग्नीशियम, जैसे तत्व पाए जाते हैं। किडनी के लिए फायदेमंद होते है।
चेरी,बेरिज और अंगूर : एंटीऑक्सीडेन्ट, फाइबर होता है।