हसने के की लाभ..वजन नियंत्रित करता है, तनाव कम करता है, शरीर का मेटबॉयलिज़्म सही रहता है।
माना जाता है कि, ब्रम्हांड में 84 लाख योनीय है, लेकिन केवल उसमें मनुष्य ही ऐसा है जो हंस और मुस्कुरा सकता है। यह कुदरत की ऐसी देन है जिसकी मदद से व्यक्ति बिना खर्च और किसी मदद से व्यक्ति बिना किसी खर्च और किसी दूसरे के मदद के बिना भी हंस सकता है। इससे अपने शरीर के मेकैनिज़्म को मजबूत बनाया जा सकता है। हँसना एक थैरेपी है।
हंसने-मुस्कान से ही न केवल इम्यूनिटी बढ़ती है, बल्कि शरीर के सभी हिस्सों खासकर हृदय,मस्तिष्क, एन्डोक्राइन सिस्टम, मांसपेशियों और हड्डियों में नयें सेल्स बनते है। जो न केवल अधिक उम्र की ओर ले जाते है, बल्कि अधिक उम्र में जवा बनाए रखने में मदद करते है। यह तनाव को कम करने का सबसे अच्छा माध्यम है। इसमें जरूरी नहीं हैं कि, आप किसी के साथ या मदद से ही हँसे। आप खुद भी हंस सकते है। कई अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि, खुशी और सेहत के बीच गहरा संबंध होता है। जानते हैं खुश रहने और हंसने-मुस्कुराने के लाभ।
हार्मोन्स और खुश के बीच संबंध
शरीर में चार हार्मोन्स होते है सिरोटोनिन, एंडोर्फिन, ऑयकसीटोसिन और डोपामाइन। इन्हें हैपी हार्मोन कहते है। इनकी शरीर में कमी होने से मानसिक सेहत पर असर पड़ता है। मूड और सेहत दोनों को नुकसान होता है। हंसना और खुशी रहना इन हार्मोन कों बढाता है। जब आप हँसते है तो, हमारा शरीर सकारात्मक प्रतिक्रिया देता है। इससे तनाव हार्मोन (कॉर्टी सॉल,एडनलिन, डोर्पेक) में कमी आती है और बीटा-एंडार्फीन ( जो अवसाद में कमी लाए) और मानव विकास हार्मोन) जो आपने शायद सुना होगा कि, हंसी एक अच्छी दवा है। उन्हें बढ़ाता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
तेजी से खत्म होती है शरीर की कैलोरी
हंसने के हृदय की दर 10-20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। यह कैलोरी को खत्म करने में मदद करती है। मेटाबॉलिज़्म में भी बढ़ोतरी होती है, जिसका अर्थ है कि, हँसना बंद करने के बाद आराम पर अधिक कैलोरी खत्म होगी। हर दिन 15 मिनट के लिए हंसने पर हर दिन 10 से 40 कैलोरी के बीच खत्म होती है। अगर पूरे वर्ष नियमित हंसा जाए तो करीब दो कीग्रा तक वजन कम किया जा सकता है।
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि, आप दिन में दो बार खुलकर हँसे। यह सुबह- शाम को तय कर लें। इसके साथ हर घंटे एक बार मुस्कुराने की आदत बनाएं। यह की तरह की बीमारियों से बचाव कर स्वस्थ रहने में मदद करेगा।