आंतों में कई तरह के कीड़ेें पैदा होते हैं। जिनमें सूत्रकृमी, केंचुए और फीता कृमी खास हैं। आंतों में इसके होने से गुदा में खुजली, भूख न लगना, कब्ज, सिर दर्द आदि लक्षण भी प्रकट होते हैं। कभी-कभी पतले दस्त भी आने लगते हैं। इसे दूर करने के लिए लीवर का स्वस्थ होना जरूरी हैं। इन कृमियों के अलावा भी कुछ कृमी होते हैं, जो अनाज वगैरह को भी खत्म करते हैं।
एंरड का तेल ः काला जीरा, अजवाइन और पलाश को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें और सोते समय खा लें। दूसरे दिन सुबह के समय एरंड का तेल लें। इससे आंतों के कीडे मर जाते हैं।
सोया ः सोया का काढा 40 ग्राम सुबह-शाम पीने से पेट में होने वाले कीड़े खत्म हो जाते हैं।बांसः- बांस के पत्तों को पीसकर रस निकालकर बच्चों को बस्ति (एनिमा क्रिया) दी जाएं तो, सूत्रकृमी खत्म होते हैं।
सागौन ः सागौन की छाल या लकड़ी का चूर्ण यदि 3 से 12 ग्राम सुबह-शाम खाएं तो, आंतों के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
नारियल ः आंतों के चिपटे कीड़ों को खत्म करने के लिए पीड़ित रोगी को रात में एक नारियल की गरी खिलाकर सवेरे दस्त आने के लिए कोई औषध खिला दें। इससे आंतों के कीड़े मरकर बाहर निकल आते हैं।
शहतूत ः शहतूत के पेड़ की छाल काकाढा 50 से 100 ग्राम की मात्रा में खाने से आंत के कीड़े मरकर बाहर निकल आते हैं।
सेब ः सेब के पेड़ की जड़ 10 ग्राम से 20 ग्राम पीसकर सुबह-शाम खाने से कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं।
बिजौरा नींबू ः बिजौरा नींबू की जड़ 10 ग्राम पीसकर रोज सवेरे 2-4 दिनों तक पिलाने से कीड़े खत्म होते हैं।
करेले ः आंतों के कीड़े खत्म करने के लिए करेले का रस गरम पानी में लगभग 1 ग्राम का चौथा हिस्सा मिलाकर खाने से पूरा फायदा होता हैं, और कीड़े खत्म होते हैं।
अजवायन ः किरमानी अजवायन का चूर्ण डेढ ग्राम से 3 ग्राम सुबह-शाम खाने से आंत के कीड़ें खत्म होते हैं।
पुदीना ः पुदीना के पत्तों को खाने से आंतों के दर्द और कीड़े दूर होते हैं।
टमाटर ः टमाटर के रस में कालीमिर्च और कालानमक मिलाकर नियमित सुबह खाली पेट खाने से एक हफ्ते में ही कीड़े खत्म हो जाते हैं।
हींग ः पानी में हींग घोलकर नाभि के नीचे लगाने से आंतों के कीड़े मल के साथ बाहर आ जाते हैं।
गाजर ः गाजर को कद्दू के साथ पिसकर, नियमित खिलाने से आंतों के कीड़े मर जाते हैं।
बथुआ ः आंतो में कीड़े होने पर बथुआ का साग खाना लाभदायक होता हैं।
अखरोट ः अखरोट के पत्तों का रस 10 से 20 ग्राम खाने से पेट के कीड़े खत्म होते हैं। अखरोट का तेल बताशे में 15 से 20 बूंद डालकर या दूध में मिलाकर सुबह-शाम खाने से आंत के कीड़े खत्म होते हैं।
ऊार ः अनार के जड़ की छाल 1 से 2 ग्राम खाने से आंतों के कीड़े खत्म हो जाते हैं। अनार का रस आंतों के कीड़े और दस्तों में लाभकारी होता हैं। लीवर की कार्यक्षमता को बढाता हैं और पाचन में सहायता करता हैं।
लहसून ः लहसून का रस 10 से 30 बूंद को दूध में मिलाकर सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े खत्म होते हैं। लहसून के रस में शहद मिलाकर खाने से आंत के कीड़े खत्म हो जाते हैं। लहसून को बायविडंग के चूर्ण के साथ खाने से कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
नमक ः बच्चों के पेट में कीड़े होने पर नमक मिलाकर गुनुना पानी पिला दें। नाभि पर हल्दी पीसकर लगा दें। दो से तीन दिनों तक ऐसा करने से बच्चों के पेट के सारे कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

