Latest New

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हाथ के जोड़ों का दर्द।

 

जब भी जोड़ों के दर्द की बात होती है तो अधिकतर के मन में घुटनों के जोड़ों का ही खयाल आता है। इसके बारे में एक और गलत धारणा यह है कि यह दर्द केवल बूढ़ों को ही हो सकता है। सत्य यह है कि, जोड़ों का दर्द घुटनों ही नहीं शरीर के विभिन्न जोड़ों में तकलीफ पैदा कर सकता है। जिसमें हमारे हाथों के जोड़ भी शामिल हैं। दूसरी बात यह है कि, इससं बच्चों सहित किसी भी आयु वर्ग के लोग प्रभावित हो सकते हैं। हाथ के जोड़ों का दर्द ऐसी समस्या है जो तीव्र दर्द के साथ ही हाथों की गतिविधि सीमित करके कई गम्भीर केसों में विकृति भी पैदा कर सकता है। हाथों को अधिकतर ऑस्टियों आर्थराइटिस और रूमैटॉइड आर्थराइटिस ग्रस्त करते हैं।

लक्षण

  •  हाथों में अकड़न और दर्द इस समस्या के पहले लक्षण हैं। जरूरी है कि इन लक्षणों के पैदा होते ही जल्द से जल्द जांच करवाई जाए।

  •  कई बार जोड़ों में जलन भी महसूस हो सकती है। यह दर्द या जलन अक्सर लम्बे समय तक जोड़ों से काम लेने के पश्‍चात या हाथों से कस कर कोई वस्तू पकड़े रहने के बाद होती है।

  •  यह दर्द काम-काज करने पर बढ़ जाती है और आराम करने पर कम हो सकती है।

उपचार

  •  हाथों की सामान्य जांच और एक्स-रे से इसकी पुष्टि की जा सकती है। कई बार बोन स्कैन की भी आवश्यकता पड़ सकती है।

  •  इसका उपचार आर्थराइटिस के प्रकार और रोग की स्टेज, व्यक्ति की आयु, प्रभावित जोड़ों की संख्या पर निर्भर करता है।

  •  ओस्टियो आर्थराइटिस में सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसके लिए सही दवाइयों, कसरत और फिजियोथैरपी का प्रयोग किया जाता है।