लंदनः यूरिन थैरेपी के बारे में हम सभी ने सुना है, लेकिन इस शख्स के दावे दुनिया को चौंका रहे हैं। ब्रिटेन के डेव मर्फ़ी छह सालों से अपना युरिन पी रहे हैं और उनका कहना है कि, इससे उनकी कई बीमरियां दूर हो गई हैं। बकौल डेव मर्फ़ी, युरिन पीने से उनका वजन 50 किलो कम हो गया है। वे जवान नजर आने लगे हैं। साथ ही अस्थमा की बीमारी से मुक्ति मिल गई हैं। डेव ने यह भी बताया कि, 2011 में उन्होंने यह थैरेपी शुरु की थी। शुरू में वे यूरिन को फ्रिज में रखते थे और ठंडा होने के बाद पीते थे, लेकिन अब इतना इंतजार भी नहीं करते।
युरिन थैरेपी शुरु करने के बाद से उन्होंने खाना बंद कर दिया हैं। रोज फ़लों का ज्यूस पीते हैं। और कभी-कभार चिप्स खा लेते हैं। डेव का कहना है कि, इससे उनका स्वास्थ्य सुधर गया है और वे पहले से काफ़ी अच्छा महसूस कर रहे हैं। डेव बताते हैं, अब मैं कम खर्च पर जिंदा रह सकता हूं। सुबह यूरिन पीने के बाद ज्यादा कुछ खाने की जरुरत नहीं होती है। डेव की बात यही खत्म नहीं होती है।
वे न केवल यूरिन पीते हैं, बल्कि इससे नहाते भी हैं। साथ ही अपने चेहरे पर इसकी मसाज भी करते है। उनका दावा है कि, इससे आईवॉश किया जा सकता है और पैरों को भी साफ़ किया जा सकता हैं। डेव का कहना है कि, उनके लिए तो युरिन थैरेपी एंटी-एंजिंग के रुप में काम कर रही हैं।