चाय के साथ चार-पांच मीठे बिस्किट खा रहे है? सावधान! क्या आपको पता है कि, ये आपके दांतों के स्वास्थ्य को बिगाड सकते हैं? हर बार खाना खाने के बाद यदि आपको मीठा खाने की आदत है तो आप धीरे-धीरे इसके आदी हो जाते हैं। ज्यादा चीनी के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
झुर्रिया पडना
मुहांसो की समस्या स़िर्फ टीनेजर्स में ही नहीं होती। झुर्रियां केवल उम्रदराज लोगों के चेहरे पर ही नहीं पडती। खान-पान की गलत आदतों के चलते मुहांसे व चेहरे पर जल्दी झुर्रियां पडना आजकल आम बात है। रिफ़ाइंड शुगर में कोई पौष्टिक तत्व नहीं होता। इससे त्वचा पर जल्दी झुर्रिया पडती हैं। भोजन में कम शुगर और वसायुक्त चीजों का इस्तेमाल हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। पोषक तत्वों से भरपूर खाना न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि इससे हमारी त्वचा भी कांतिमय बनी रहती है।
दंत क्षति
दांतो का जल्दी गिरना, दांतो में छेद होना, मुंह में बैक्टीरिया पैदा होना और उससे दांतों में दर्द रहना, दांतों का बदरंग होना, उन पर धब्बे पडना ये सभी इसकी वजह हो सकती है। शक्कर में मौजूद सुक्रोज, दंत क्षति का कारण बन सकती है। मीठी चीजें खाने से, दांतों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। भोजन में शुगर की मात्रा ज्यादा लेने से न केवल मोटापा बढता है, बल्कि इसुंलिन की मात्रा भी शरीर में बढने लगती है। ज्यादा शुगर लेनेसे रक्त में शुगर का स्तर बढ जाता है और रक्तशिराओं में इंसुलिन का दबाव बढ जाता है। आमतौर पर शुगर को एक एडिक्टिव ड्रग माना जाता है।